रक्षा मंत्री ने दी पाकिस्‍तान को कड़ी चेतावनी, उकसाया गया तो कड़ा जवाब देने में नहीं रहेंगे पीछे

नई दिल्ली । लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने सख्‍त रुख अपनाया है। पाकिस्‍तान को खबरदार करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कड़ी चेतावनी जारी की है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत सीजफायर का सम्मान करता है, लेकिन हमें उकसाया गया तो हम भी कड़ा जवाब देने में पीछे नहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्‍तान को अपनी नीति में बदलाव करना होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि सरहद पर आतंकी गतिविधियां और संवाद एक साथ नहीं हो सकते। दिल्ली में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर बुलाई गई एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान उन्होंने उक्‍त बातें कही। उन्होंने कहा कि हमारा काम देश की सीमाओं की रक्षा करना है।

रमजान सीजफायर पर बोलीं सीतारमण

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रक्षामंत्री से पूछा गया कि क्या वे रमजान सीजफायर को सफल मानती हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘ये सफल रहा या नहीं ये तय करना रक्षा मंत्रालय का काम नहीं है। हमारा काम सीमाओं की रक्षा करना है और अगर हमें उकसाने की कोशिश की गई तो हम नहीं रुकेंगे।’ उन्होंने कहा कि हमें तैयार रहना होगा कि हमलों का करारा जवाब दिया जाए। देश की रक्षा हमारा कर्तव्य है।’

राफेल सौदे पर विपक्ष के आरोप निराधार 

राफेल डील को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। इस डील में एक पैसे का भी घोटाला नहीं हुआ है। ये दो सरकारों के बीच का एग्रीमेंट है। उन्होंने कहा कि राफेल विमान की कीमत को लेकर गलत तुलना की जा रही है। इस डील में कोई घपला नहीं हुआ है।

सेना के पास हथियारों की कोई कमी नहीं

रक्षामंत्री ने कहा कि फिलहाल सेना के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। राफेल डील को लेकर उठाए जा रहे विपक्ष के आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि सेना के पास अभी फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आंकड़े भी जारी किए।

साल       रुपये जारी       खर्च
 2013-14  86,740 करोड़  79,125 करोड़
 2014-15  94,587 करोड़  81,887 करोड़
 2015-16  94,588 करोड़  79,958 करोड़
 2016-17  86,304 करोड़  86,370 करोड़
 2017-18  86,488 करोड़  90,406 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *