नहीं रहे कालिका मंदिर के महंत बालयोगी सर्वदास महाराज

देहरादून: कालिका मंदिर के महंत बालयोगी सर्वदास महाराज ने शरीर त्याग दिया है। महाराज कल से सिनर्जी अस्पताल में भर्ती इस खबर के फैलते ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुट गर्इ। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

दरअसल, महंत बालयोगी सर्वदास महाराज हर्निया बीमारी से ग्रसित थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कल ही उनका ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद उन्होंने शरीर त्याग दिया। उनके शरीर त्यागने बाद से ही भक्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। शोक में कालिका माता रोड का बाजार बंद है।

आपको बता दें कि सर्वदास महाराज का जन्म पाकिस्तान के बन्नू में 1941 में हुआ था। वह विभाजन के वक्त अपने परिवार के साथ यहां आए थे। भवन श्री कालिका माता मंदिर में 65 सालों से वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव महाराज के सानिध्य में हो रहा था। अष्ट धातु के कीर्ति स्तम्भ पर महाराज ध्वजारोहण करते थे।

1983 में बालयोगी सर्वदास महाराज के हाथों श्री श्याम सुंदर मंदिर में मूर्तियों की स्थापना भी की गई थी। साथ ही कालिका मन्दिर में हर दिन भंडारे का भी आयोजन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *