रक्षा मंत्री पहुंची बेंगलुरु, विकास परियोनाओं के लिए आधारभूत संरचना और रक्षा भूमि के हस्‍तांतरण पर हुई चर्चा

बेंगलुरु। केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आज कर्नाटक की राजधनी बेंगलुरु में हैं। बेंगलुरु पहुंचने पर कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रक्षा मंत्री का स्‍वागत किया। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक सरकार के कई मंत्री और अफसर भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री की आज कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री के साथ बेंगलुरु की विकास परियोजनाओं के मुद्दे पर अहम वार्ता हो सकती है।

दोनों नेताओं की बेंगलुरु में विकास परियोनाओं के लिए आधारभूत संरचना और रक्षा भूमि के हस्‍तांतरण पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद विकास परियोजनाआें में आ रही अड़चनों को दूर करने का निर्णय लिया गया। रक्षा मंत्री ने कहा कि शहर विकास के जुड़े दस प्रोजेक्ट के लिए कर्नाटक सरकार रक्षा मंत्रालय को उतनी कीमत की जमीन देगी। उन्‍होंने कहा कि मैंने रक्षा मंत्रालय के अफसरों को भी साफ कर दिया है कि, शहर विकास के प्रोजेक्ट पर तुरंत काम शुरू करने की मंजूरी दें। इसके लिए कर्नाटक सरकार के रक्षा मंत्रालय को जमीन देने का इंतजार नहीं किया जाएगा।

रक्षा प्रदर्शनी को लेकर सीतारमण ने कहा कि देश में लगने वाली इस प्रदर्शनी को लेकर अभी स्‍थल और तारीख की घोषणा नहीं की गई है। उन्‍होंने कहा कि अब तक 10 रक्षा प्रदर्शनी केवल दिल्‍ली में हुई है। उन्‍होंने कहा कि हम जल्‍द ही रक्षा प्रदर्शनी के लिए तिथि और स्‍थान की घोषणा करेंगे।

बता दें क‍ि कर्नाटक में गैर भाजपा की सरकार है। वर्ष 2018 में राज्‍य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, लेकिन वह सरकार बनाने में विफल रही। 23 मई, 2018 को कांग्रेस के समर्थन से राज्‍य में एचडी कुमारस्वामी ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। 25 मई को उन्‍होंने सदन में विश्वासमत जीतने में सफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *