अपने सपने संस्था ने जरूरतमन्द बच्चों का जन्मदिन मनाया

देहरादून। अपने सपने संस्था द्वारा सुभाषनगर देहरादून स्थित अपने कार्यालय परिसर में जरूरतमंद बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के साथ जरूरतमंद बच्चों ने केक काटाए वही बच्चे गीत संगीत में प्रतिभाग के साथ.साथ अपने जन्मदिन पर गिफ्ट प्राप्त कर जो उनके चेहरे पर खुशी थी वह देखते ही बन रहा थी। जरूरतमन्द बच्चे महिमाए सानियाए अंजलिए गार्गीए सायना को उनके जन्मदिन समाजसेवी संगीता सुब्बा द्वारा गिफ्ट प्रदान किया गया। बच्चे अपने जन्मदिन पर गिफ्ट प्राप्त कर बहुत ही प्रसन्नचित दिखे। कार्यक्रम में संस्था की प्रोजेक्ट प्रबन्धक नीतू गुप्ता ने बताया कि अपने सपने संस्था प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को संस्था के जरूरतमंद बच्चों का जन्मदिन मनाते आ रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिस तरह से समाज के लोग अपना जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाने आते है्र तो ऐसे बच्चों के मन मे भी हीनभावना न आये की हम अलग क्यों हैं। क्या मेरा भी जन्मदिन ऐसे नही मनाया जा सकता जिसको देखते हुए संस्था जन्मउत्सव रूपी आयोजन कर रहा है। अपने सपने संस्था प्रोजेक्ट हेड अंजलि पोखरियाल ने बताया कि संस्था विगत चार वर्षों से जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा प्रदान करने के साथ.साथ प्रतिभा नामक अभियान के तहत ऐसे जरूरतमन्द बच्चों को एक मंच प्रदान हो सके इसके लिए उन्हें गीत संगीतए नृत्यए आर्टए क्राफ्ट एवम स्पोर्ट्स भी सिखाया जाता है जिससे वह भी अन्य बच्चों की तरह अपने सपने को इस क्षेत्र में साकार कर सकें। इसके अलावा संस्था खाना न बर्बाद करने को लेकर लोगो के प्रति जागरूक करने का कार्य करता आ रहा है। कार्यक्रम के अंत मे संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव एवम् संस्था सचिव हिमांशु शर्मा ने आये हुए समस्त के प्रति आभार प्रकट किए। आयोजित कार्यक्रम में अपने सपने संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादवए सचिव हिमांशु शर्माए प्रोजेक्ट प्रबन्धक नीतूए प्रोजेक्ट हेड अंजलि पोखरियालए प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर उमंग कुमारए बद्री विशालए सूरज खोलिया अभिजीत सावनए रितुए समाज सेवी संगीता सुब्बाए सोनिया नौटियाल गैरोलाए अपेक्षा शाहए अकांक्षा नैथानीए सोनम उनियालए हिमांशु यादव संतोषीए चारुए प्रगति बहुगुणाए स्वाति सिंहए अमितए दीपांजलिए यूपीईएस की छात्रा गगनिता अरोराए दीपक रावतए विपल्वए संस्था उपाध्यक्ष प्रियंका बहलए कोषाध्यक्ष विनय आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *