टिकट न मिलने पर कांग्रेस को नगर निकाय चुनाव पड़ेगा झेलना: ट्विंकल अरोड़ा

-ऑटो रिक्शा यूनियन ने दिया सूर्यकांत धस्माना को ज्ञापन, दी चेतावनी
देहरादून। दून ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष के नेतृत्व में अपने समस्त के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और सूर्यकांत धस्माना को ट्विंकल अरोड़ा के समर्थन में ज्ञापन सौंपने जा रहे। जिसमे ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि पिछले 15 साल से हम एक जुझारू ओर कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता के लिए पार्षद पद का टिकट मांग रहे थे। जो कि लगातार वार्ड 41 आरक्षित होने के करण नही हो पाया लेकिन इस बार महिला सीट होने पर भी इस सीट पर कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता को नजर अंदाज कर किसी को भी टिकट दे दिया गया है। तमाम ऑटो रिक्शा यूनियन ज्ञापन के माध्यम से ये चेतावनी प्रदेश की कांग्रेस को दे रही है अगर लगतार इस तरह से मजबूत और जनता में लोकप्रिय कार्यकर्ता को नजर अंदाज किया जाता रहा, तो इसके विरोध में तमाम ऑटो रिक्शा यूनियन कांग्रेस से टिकट को लेकर विरोध जताएंगे, जिसका सीधा नुकसान कांग्रेस को नगर निकाय चुनाव में झेलना पड़ेगा। साथ ही पंकज अरोड़ा ने ये भी कहा कि 3000 ऑटो चल रहे हैं जिसमे लगभग 35000 परिवार के लोग जुडे़ हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस तमाम वोट का कांग्रेस को नुकसान पहुंचेगा साथ ही इस तरह की नजरअंदाजि कतई बर्दाश्त नही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *