राज्यपाल ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट, बताए हालात

 

 

21_03_2016-21rj

उत्तराखंड राज्यपाल केके पॉल ने केंद्र को राज्य के राजनैतिक हालात पर रिपोर्ट भेजी है। सूत्रों के अनुसार, इस रिपोर्ट में विनियोग विधेयक पर मतदान के दौरान हंगामा और 18 मार्च की रात भाजपा तथा कांग्रेस के कुल 35 विधायकों के राजभवन में परेड का जिक्र किया गया है।

उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस ने संगठन को कमजोर करने वाले नेताओं को पर कार्रवाई का चाबुक चलाना शुरू कर दिया है।

आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा और दर्जा धारी एवं कांग्रेस के महासचिव अनिल गुप्ता को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। साकेत बहुगुणा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कांग्रेस के बागी नौ विधायकों में शामिल हैं और इन दिनों बागी विधायकों के साथ दिल्ली में हैं। एक रोज पहले मुख्यमंत्री हरिश रावत ने वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को मंत्री पद से बर्खास्त करने के साथ ही उनके दफ्तर को सील कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *