हल्द्वानी में मेयर के लिए पहली बार आप के प्रत्याशी ने भी ठोकी चुनावी ताल

हल्द्वानी : भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार समेत छह प्रत्याशियों ने आखिरी दिन मेयर के लिए नामांकन कराया। हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम सीट पर अब कुल नौ उम्मीदवार मेयर की कुर्सी के दावेदार हैं। मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, कांग्रेस के सुमित कुमार, आप की गीता बल्यूटिया, उक्रांद के सुशील उनियाल, निर्दलीय अनिल कुमार सिंह व रूपेंद्र नागर ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया। आखिरी दिन अधिक नामांकन होने से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में चहल-पहल रही। कल से होगी नामांकन पत्रों की जांचनामांकन के बाद बुधवार का दिन ब्रेक के लिए रखा गया है। 25 और 26 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 27 अक्टूबर को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 29 अक्टूबर को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। ये हैं हल्द्वानी मेयर पद के दावेदारआम आदमी पार्टी ने पहली बार हल्द्वानी मेयर सीट के लिए अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है। प्रत्याशी गीता बल्यूटिया एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं। हालांकि वोटर उन पर कितना भरोसा जताते हैं, यह वक्त बताएगा। ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे भाजपा मेयर प्रत्याशी जोगेंद्रहल्द्वानी : मेयर प्रत्याशी के नामांकन से पहले भाजपा की कुमाऊं संभाग कार्यालय में सभा हुई। इसमें पार्टी की एकजुटता और प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया गया। इसके बाद प्रत्याशी डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला जुलूस के साथ नामांकन कराने निकले।जुलूस भाजपा कार्यालय श्याम विहार से कालाढूंगी चौराहा होते हुए एसडीएम कोर्ट परिसर में पहुंचा। ढोल-नगाड़ों की धुन व छलिया नृत्य के साथ कार्यकर्ता भी झूमते रहे। जुलूस में नगर निगम के प्रभारी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य भी शामिल रहे। पूर्व एमएलसी नवीन तिवारी, महामंत्री चंदन बिष्ट व साकेत अग्रवाल प्रस्तावक थे। इससे पहले कार्यालय में आयोजित सभा में पूर्व सीएम व सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि डॉ. रौतेला योग्य प्रत्याशी हैं। उन्होंने शहर कोई नई दिशा दी है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत बचदा ने कहा कि संगठन का डॉ. रौतेला को प्रत्याशी बनाया जाना सराहनीय कार्य है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन शर्मा, विधायक बंशीधर भगत, नवीन दुम्का, कुमाऊं मीडिया प्रभारी तरुण बंसल, सह मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति भट्ट, भुवन भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, लाखन निगल्टिया आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *