आज सस्ता हुआ पेट्रोल - News Detail

आज सस्ता हुआ पेट्रोल

नई दिल्ली । पिछले लगभग एक सप्ताह से तेल की कीमतों में कटौती जारी है। आज लगातार सातवें दिन पेट्रोल के दाम कम हुए हैं। हालांकि, आज डीजल की कीमतों में कमी नहीं हुई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इस कटौती के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 81.25 रुपये और डीजल 74.85 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहे हैं।मुंबई में भी आज सिर्फ पेट्रोल की कीमत कम हुई है। यहां पेट्रोल के दाम में 8 पैसे की कटौती हुई है। मुंबई में आज पेट्रोल 86.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.46 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें कम हुई थी। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे और डीजल की कीमत में 7 पैसे की कमी की गई थी। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 81.34 रुपये और डीजल 74.85 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था।तेल की कीमतों में गिरावट की वजह कच्चे तेल का सस्ता होना और रुपये में रिकवरी होना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को ब्रेंट क्रूड का रेट 79.74 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया, जो इस महीने की शुरुआत में 85 डॉलर था। बता दें कि तेल कंपनियां अब हर दिन कच्चे तेल और रुपए के एक्सचेंज रेट के हिसाब से हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करती हैं।बता दें कि केंद्र सरकार ने 4 अक्टूबर को डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 2.50 रुपए की कटौती का ऐलान किया था और राज्यों से भी ऐसा करने को कहा था. इसके बाद कुछ राज्यों ने तेल की कीमतों में कटौती की थी। इससे एक बार तो लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन उसके बाद लगातार बढ़ रही कीमतों की वजह से यह राहत गायब हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *