निकाय चुनावों में 1148 पदों के लिए 5470 प्रत्याशी हैं मैदान में

देहरादून: प्रदेश के 84 नगर निकायों में महापौर, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत पार्षद, सभासद और सदस्य के 1148 पदों के लिए 5470 प्रत्याशियों ने मैदान में ताल ठोकी है। इनमें महापौर पद पर 70, पालिका अध्यक्ष पद पर 347 और नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 245 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, सभी निकायों में पार्षद, सभासद और सदस्य पदों पर 4808 ने नामांकन दाखिल किया है। हालांकि, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सही संख्या नामांकन वापसी के बाद ही स्पष्ट होगी।प्रदेश में 84 नगर निकायों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इस बार चुनाव निकायों के नए परिसीमन के बाद हो रहे हैं। इनमें कई ग्रामीण क्षेत्रों को निकायों में शामिल किया गया है। पहली बार निकाय चुनावों में शामिल हो रहे इन क्षेत्रों में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। निर्वाचन आयोग में उपलब्ध आंकड़ों पर नजर डालें तो नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने तक ऊधमसिंह नगर के दो नगर निगमों में महापौर पद पर 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 74 और नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 59 ने दावेदारी की देहरादून व ऋषिकेश नगर निगम के लिए 18 प्रत्याशियों ने महापौर पद पर दावा किया है। जिले की नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए 16 प्रत्याशी मैदान मे हैं। पौड़ी जिले में कोटद्वार नगर निगम में महापौर पद पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले की नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद पर 14 और पंचायत अध्यक्ष पद पर 10 ने नामांकन किया है। हरिद्वार जिले में महापौर पद पर नौ, नगर पालिका अध्यक्ष पदों पर 46 और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर 60 ने नामांकन किया है। इसके अलावा अल्मोड़ा जिले की नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद पर 14 और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर आठ लोगों ने नामांकन किया है। चंपावत जिले में नगर पालिका अध्यक्ष पदों पर 10 और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर आठ ने नामांकन किया है। पिथौरागढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष पदों पर 20 और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर 12 ने नामांकन किया है। बागेश्वर में नगर पालिका अध्यक्ष पदों पर 13 और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर तीन ने नामांकन किया है।टिहरी गढ़वाल में नगर पालिका अध्यक्ष पदों पर 40 और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर 32 ने नामांकन किया है। चमोली में पालिका अध्यक्ष पदों पर 36 और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर 15 ने नामांकन किया है। उत्तरकाशी में नगर पालिका अध्यक्ष पदों पर 16 और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर आठ लोगों ने नामांकन किया है। रुद्रप्रयाग में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर आठ तो नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर सात ने नामांकन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *