नामांकन पत्रों की जांच आज से - News Detail

नामांकन पत्रों की जांच आज से

हल्द्वानी : जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम वीके सुमन ने नामांकन स्क्रूटनी में सावधानी व पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं। कैंप कार्यालय में आरओ व एआरओ की बैठक लेते हुए सुमन ने कहा नामांकन पत्रों की जांच की वीडियो रिकॉर्डिग की जाए।उन्होंने कहा कि कोशिश रहे कि किसी का भी नामांकन निरस्त न हो। पारदर्शिता के लिए स्क्रूटनी के समय उम्मीदवारों को भी बुलाएं। जनसभा, जुलूस के लिए हल्द्वानी निगम क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी। शेष निकायों में संबंधित आरओ अनुमति जारी करेंगे। धारा 144 का किसी कीमत उल्लघंन न होने पाए। जिले भर के अधिकारियों, कर्मचारियों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी की सेवाएं भारत निर्वाचन आयोग के अधीन हैं। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी 20 नवंबर तक बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए अनावश्यक मेडिकल आवेदन न करें। प्रभारियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठअपर निर्वाचन अधिकारी बीएल फिरमाल ने नगर निगम सभागार में समस्त अपर चुनाव प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित करें। दो दिन होगी नामांकन पत्रों की  नगर निकाय निर्वाचन के अंतर्गत पालिकाध्यक्ष, सभासद पदों के नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार और शुक्रवार को होगी। इसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। पालिकाध्यक्ष पद के लिए 21 प्रत्याशियों ने, जबकि 15 वार्ड सदस्य पद के लिए 84 प्रत्याशियों ने नामांकन किया गया है। 27 अक्टूबर को नाम वापसी और 28 को सिंबल का वितरण किया जाएगा। इधर प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वे समर्थकों ने घर-घर जाकर समर्थन जुटा रहे हैं। पति ने चेयरमैन, पत्नी ने सभासद का ठोका दावा  भाजपा के बागी कुंदन बिष्ट ने पालिकाध्यक्ष पद के लिए, जबकि उनकी पत्नी सपना बिष्ट ने सभासद पद के लिए नामांकन किया है। सपना पूर्व में भी सभासद रह चुकी हैं। इसी तरह भाजपा के एक और बागी भानू पंत ने अध्यक्ष पद पर पर्चा भरा है, वहीं उनकी पत्नी संगीता पंत भाजपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *