नीतीश कुमार बने जदयू के नए अध्यक्ष

10_04_2016-nitishsharad_10

नई दिल्ली। जनता दल (यू) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में नीतीश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना लिया गया है। निवर्तमान अध्यक्ष शरद यादव ने इस पद के लिए चौथी बार अपना नाम आगे नहीं किया। शरद यादव इस पद पर पिछले 10 सालों से हैं। पार्टी अध्यक्ष के रूप में शरद यादव ने तीन लगातार कार्यकाल पूरे किये हैं।

शरद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के संस्थापकों में शामिल हैं और वे इस पद पर 2006 से थे। जदयू के साथ अजीत सिंह की रालोद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी नीत झारखंड विकास मोर्चा के विलय की भी चर्चा है। बैठक दोपहर 12.30 बजे संसद भवन एनेक्सी में शुरू हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *