शराब छुड़ाने के बहाने महिला से रेप करता रहा डॉक्टर

लुधियाना। झोलाछाप ड़ॉक्टर दिनेश सिंह गिल उर्फ दिनेश शाह कादरी लोगों को इलाज करने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूल करता था। आरोपी ने गुरु क्लीनिक के नाम से अस्पताल खोले थे। उसने बरनाला के छन्ना इलाके में डेरा बनाया हुआ था। आरोपी पर बरनाला की विवाहिता को उसके पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर कई बार रेप करने और एक महिला की बच्चेदानी निकालने का आरोप भी है। पुलिस ने आरोपी को थाना घनौला में महिला की शिकायत पर रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था।

थाना सिटी बरनाला पुलिस ने तीन लोगों पर 15 लाख की धोखाधड़ी, जानलेवा हमला करने के आरोप मे गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पत्नी डॉ. रूपिंदर कौर को भी नामजद किया है। जोकि पुलिस गिरफ्त से बाहर है। शनिवार को सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह व सब इंस्पेक्टर संदीप कौर की टीम ने उसके क्लीनिक पर रेड कर दस्तावेज, मरीजों का रिकॉर्ड व दवाइयां जब्त की। टीम में बरनाला से आई सरकारी ड़ॉक्टर राहुल कुमार के अलावा लुधियाना एसएमओ की टीम भी शामिल थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस ने जांच की तो पता चला, आरोपी है 12वीं पास 
पुलिस ने जांच की तो आरोपी और उसकी पत्नी कोई भी मेडिकल डिग्री पेश नहीं कर सके। आरोपी ने बताया कि वह 12वीं पास है। उन्होंने नर्सिंग होम के लेटर पैड अौर विजिटिंग कार्ड पर कई डिग्रियां लिखवाई हुई है।

पति की शराब छुड़ाने का झांसा दे करता रहा रेप 
पुलिस को पीडिता ने बताया था कि वह उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। उसके चार लड़कियां व एक लड़का है। उसका पति शराब पीने का आदी था। वह हर गुरुवार को उक्त आरोपी के डेरे पर माथा टेकने जाती थी। उसकी जान पहचान आरोपी दिनेश शाह कादरी से हुई। आरोपी से अपने पति की शराब छुड़ाने की बात कही, उसके कहने पर वह पति को लेकर डेरे पर आई। बाद में उसका पति काम से चला गया। रात में वह डेरे पर रूक गई। तभी आरोपी ने कहा ये पवित्र जल पी लो। जल पीने के बाद ही वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो पता चला कि आरोपी उसके साथ जबरदस्ती कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *