यूकेडी का घोषणा पत्र जारी, कांग्रेस-भाजपा को बताया दोमुंहा सांप

देहरादून। यूकेडी ने मंगलवार को निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। यूकेडी ने अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस-भाजपा को सूबे को डसकर भ्रष्टाचार की गर्त में फेंकने वाला दोमुंहा राजनीतिक सांप बताया। यूकेडी ने अपने घोषणा पत्र में सूबे के निगमों व निकायों को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त करने का वायदा किया है। मंगलवार को यूकेडी के केन्द्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के संरक्षक बीडी रतूडी ने कहा कि राज्य गठन के बाद उत्तराखण्ड में आई भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार की गर्त में झोंकने का काम किया है। राज्य गठन के बाद से अब तक सैकड़ों घोटाले भाजपा और कांग्रेस के कार्यकाल के सामने आ चुके है। किन्तु आज तक एक भी मामले में किसी एक भी भी सजा नही हुई। अब तक यही खेल होता आ रहा है कि  कभी कांग्रेस भाजपा को भ्रष्टाचारी बताकर सत्ता हासिल कर रही है तो कभी भाजपा कांग्रेस को भ्रष्टाचारी बताकर। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में यह दल बारी बारी सत्ता का भोग कर रहे है। जनता के हितों से इन दलों को कोई सरोकार नही है। घोषणा पत्र में यूकेडी ने कांग्रेस और भाजपा को दोमुंहा सांप बताते हुए उनके घोटालों का भी जिक्र किया है।
घोषणा पत्र जारी करते हुए यूकेडी के संरक्षक बीडी रतूडी ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस और भाजपा के भ्रष्टाचारी शासन के कारण नगर निगम व निकाय भी भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबे चुके है। यदि यूकेडी निकाय चुनाव जीतकर आती है। तो वे नगर निगमों व निकायों से भ्रष्टाचार का पूरी तरह से सफाया कर आम आदमी के हितों को सुरक्षित रखने का काम करेंगी। घोषणा पत्र जारी करने वालों में यूकेडी के वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन,संजय क्षेत्री,कैलाश जोशी, व यूकेडी के मेयर पद के प्रत्याशी विजय कुमार बौड़ाई आदि पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *