बाल दिवस पर गूगल ने बनाया विशेष डूडल

मल्टीमीडिया। आज बाल दिवस है पूर्व प्रधानंमत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन। इस दिन को पूरा देश बाल दिवस के रूप में ही मनाता है। 14 नवंबर का दिन देश के साथ ही बच्चों के जीवन में भी अहम है। इस मौके पर गूगल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को एक विशेष डूडल बनाकर याद किया है।डूडल को साइंस थीम पर बनाया गया है जिसमें एक बच्ची टेलिस्कोप लिए आसमान की तरफ देख रही है। इस बच्ची की निगाहें टेलिस्कोप के जरिए अंतरिक्ष की ओर टिकी हैं और कुछ ढूंढ रही हैं। बैकग्राउंड में अलग-अलग ग्रहों के साथ ही सेटेलाइट भी दिखाया गया है।भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया।27 मई 1964 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद सर्वसहमति से ये फैसला लिया गया कि जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर माना जाए. इस तरह से भारत को दुनिया से अलग अपना एक बाल दिवस मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *