दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में रचाई शादी

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब पति-पत्नी हैं। लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। बॉलीवुड के लिए यह साल की सबसे बड़ी शादी है।इससे पहले सोनम कपूर-आनंद आहूजा और अनुष्का और विराट कोहली ने भी शादी की थी। रणवीर और दीपिका की डेस्टिनेशन वेडिंग ट्रेंडिंग टॉपिक है। शुभचिंतक और प्रशंसक दोनों सितारों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।बुधवार यानी 14 नवंबर को दोपहर दो बजे से 4.45 के बीच कोंकणी रीति-रिवाज से मंत्रोच्चार के बीच दोनों सितारों ने शादी की। पारंपरिक रिवाज के मुताबिक वर और वधू को चार फेरे लेने होते हैं। दीपिका मूल रूप से कोंकणी हैं। आज ये जोड़ा सिंधी रीति रिवाज से एक बार फिर शादी करेगा। रणवीर सिंह मुंबई के सिंधी परिवार से आते हैं।जानकारी के अनुसार, वर-वधू सफेद लिबास पहनकर वैवाहिक बंधन में बंधे। दीपिका पादुकोण ने सफेद साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरी जरी का काम था। रणवीर सिंह सफेद शेरवानी में थे। दोनों के लिए शादी का जोड़ा मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसाची ने तैयार किया था।विवाह स्थल यानी विला तक मेहमानों को याट से पहुंचाया गया। विवाह स्थल करीब 700 साल पुराना एक म्यूजियम है। इस वजह से यहां ठहरने के कमरे नहीं हैं। विला को सफेद गुलाब और वाटर लिली से सजाया गया। दीपिका को वाटर लिली के फूल बहुत पसंद हैं।विवाह समारोह में दोनों ओर से करीब 40 मेहमान शामिल हुए। इनमें दोनों परिवारों के सदस्यों के अलावा बॉलीवुड से करण जौहर शामिल हुए। शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली भी वहां पहुंचे हैं। सभी की कलाइयों में शादी का बैंड बांधा गया। मीडिया को समारोह से पूरी तरह से दूर रखा गया है। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को मोबाइल तक लाने की इजाजत जहां मेहमान ठहरे हैं, उस जगह एक कमरे का न्यूनतम किराया 400 यूरो (करीब 33,000 रुपये) है। वहां 75 कमरे हैं। इस हिसाब से दीपिका-रणवीर रोजाना किराये के रूप में 24,75,000 रुपये खर्च कर रहे हैं। एक हफ्ते में दोनों करीब 1.73 करोड़ रुपये किराये में खर्च करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *