देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 13 जिलों में 13 नए पर्यटन स्थान बनाए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर स्वीकृत की जा चुकी है। कहा कि प्रदेश में थीम बेस्ड पर्यटन स्थल बनाए जाएंगे। राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रबुद्ध समाज के लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम ने इस बात की पुष्टि की। मुख्यमंत्री ने कहा की मसूरी करीब 200 साल पुराना है, कुछ ऐसा ही हाल नैनीताल का है। ऐसे में प्रदेश में नए पर्यटन स्थल बनाए जाने की जरूरत है।
साथ ही धार्मिक पर्यटन के लिए और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ऑल वेदर रोड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर साबित होगी। हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ पर्यावरण समस्याओं के कारण उत्तराखंड के 27,000 करोड़ रुपये डूब गए।