उत्‍तरकाशी में अनियंत्रित होकर कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत - News Detail

उत्‍तरकाशी में अनियंत्रित होकर कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

उत्तरकाशी। नौगांव पुरोला मार्ग मार्ग पर गोलना पहाड़ी के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। कार में सवार एक महिला व एक युवक की  मौके पर ही मौत हुई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल युवक को सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे की है। पुरोला से देहरादून जा रही एक अल्टो कार नौगांव पहुंचने से पांच किलोमीटर पहले गोलना के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। अल्टो में सवार रीना (50 वर्ष) पत्नी देवेंद्र कुमार निवासी पुरोला उत्‍तरकाशी और नितिन (27 वर्ष) पुत्र गंगा सिंह निवासी खडकिया सेम पुरोला उत्‍तरकाशी की मौके पर ही मौत हुई। वहीं, हादसे में चिराग (26 वर्ष) पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी पुरोला गंभीर रूप से  घायल हो गया। एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *