कांग्रेस को बड़ी पार्टी होने का घमंड: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस को बड़ी पार्टी होने का घमंड है। उन्होंने संकेत दिया कि वर्ष 2019 के आम लोकसभा चुनावों में सपा का कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है। मध्यप्रदेश में एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को लगता है कि उनकी पार्टी बड़ी है, हम कुछ भी नहीं। इससे कम से कम अलग पार्टी बनाने का मौका तो मिला। अखिलेश ने कहा कि देश में तीसरे मोर्चे की जरूरत है। भाजपा को कोई पार्टी नहीं हराएगी, बल्कि जनता हराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *