देहरादून। बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें विदेशों में भी आसानी से नौकरी मिल सकेगी। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) अब देश के बाहर भी नौकरी दिलाएगा। राज्य मंत्रिमंडल ने इसे विदेशों में मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली नोडल एजेंसी के रूप में मान्यता दे दी है।
उपनल अभी उत्तराखंड के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी मानव संसाधन उपलब्ध करवा रहा है। इसके एवज में उपनल को 2.5 फीसदी कमीशन मिलता है। कुछ समय पहले कई विदेशी फर्मों ने मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए उपनल से संपर्क भी किया था।
इनमें से ज्यादातर फर्मों ने सुरक्षा के लिए मानव संसाधन मांगा था। मर्चेंट नेवी ने भी जहाज सुरक्षा के लिए मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए संपर्क किया। साथ ही नौकरी पाने वालों को अपने खर्च पर ट्रेनिंग देने का प्रस्ताव भी उपनल को दिया गया था।