रणवीर सिंह ने शुरू किया फिल्म सिंबा का काम

मुंबई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह जहां इन दिनों शादी की खुशियां मना रहे हैं और रिसेप्शन दे रहे हैं, वहीं वह उनके काम पर वापस लौट गए हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 और 15 नवंबर को शादी करने के बाद बेंगलुरु में 21 नवंबर को रिसेप्शन दिया था। इसके बाद अब वे मुंबई में रिसेप्शन देंगे। बॉलीवुड के मशहूर सितारे रणवीर सिंह की शादी हो चुकी है। अब इंतजार मुंबई में होने वाले रिसेप्शन का है जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारे मौजूद रहेंगे। लेकिन खबर आ रही है कि, रणवीर सिंह अपने काम को लेकर इतने डेडिकेटेड हैं कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म सिंबा को लेकर बचा हुआ काम पूरा करने में लग गए हैं।शादी से पहले उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी लेकिन डबिंका का काम बाकी था। तो वे फिलहाल डबिंग का काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, मुंबई के यशराज स्टूडियो में उन्हें डबिंग करते हुए देखा गया। जानकारी के मुताबिक इसके बाद वे एक पार्टी में गए जहां पर दीपिका पादुकोण के साथ वे जमकर नाचे। फिल्म सिंबा एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म में उनके अलावा सारा अली खान की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे। साथ ही वह एक बार फिर मूछों में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में आशुतोष राणा और सोनू सूद की भी अहम भूमिका है। फिल्म में अजय देवगन ने भी एक कैमियो किया है। रिसेप्शन की बात करें तो मुंबई में दीपिका और रणवीर सिंह का वेडिंग रिसेप्शन 28 नवंबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *