कुशीनगर में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

गोरखपुर। कुशीनगर जनपद के कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के एक गांव में मायके आई विवाहिता संग सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रविवार की है। मामला तब सामने आया जब सोमवार की देर रात पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी। रात 11 बजे पहुंचे सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह ने पीड़िता का बयान रिकार्ड करने के बाद मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने  एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता पांच बहने हैं। बारी-बारी से मायके में रहकर मां-बाप की सेवा करती हैं। पीड़िता के अनुसार वह रविवार को गांव के समीप बाड़ी नाला के किनारे शौच के लिए गई थी। वहां गांव के वीरेंद्र कुशवाहा एवं दो अन्य सहित तीन लोग थे। उन्होंने मिलकर पकड़ लिया और मुंह बंदकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि बाकी दो आरोपित मुंह बाधे थे। इसलिए उन्हें पहचान नहीं पाई।बता दें  कि गिरफ्तार आरोपित व पीड़िता के परिवार के बीच भूमि विवाद को लेकर चार माह पूर्व मारपीट हुई थी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार मौर्या ने बताया कि महिला ने थाने पर तहरीर दी। उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराकर शाम को आरोपित को हिरासत में ले लिया गया। रात में सीओ की जांच के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। बाकि आरोपित भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *