भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा की ट्रक से भिड़ंत

 आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना का खूनी सफर रुकने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार सुबह भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा की कोहरे के कारण गलत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए जबकि ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सप्रेसवे पर हुई इस दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना का कारण प्रथम दृ्ष्टया कोहरा और ट्रक का गलत दिशा से आना बताया जा रहा है।घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *