लोहड़ी और मकर संक्राति पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन - News Detail

लोहड़ी और मकर संक्राति पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

-पंजाबी गबरू ने माचाया धमाल
-शैंटी गायक ने लोगो का मनमोहा

देहरादून। लोहड़ी और मकर संक्राति पर्व के उपलक्ष्य में राज कम्यूनिकेशन इंवेट मैनेजमैंट कंपनी ने एक वैडिंग प्ंवाईट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुर्यकांत धस्माना ने की।
लोहड़ी और मकर संक्राति के मौके पर राज कम्यूनिकेशन इंवेट मैनेजमैंट ने एक वैडिंग प्वाईट में कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए राज कम्यूनिकेशन के सीईओ राज छाबड़ा ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति भारत की प्राचीन संस्कृतियों में से एक है। यहां हर वर्ग और हर समुदाय की संस्कृति का मिला जुला संगम है। एक ओर जहां पंजाबी समुदाय के लोग लोहड़ी मना रहे है तो वहीं उसी दिन अन्य हिन्दु मकर संक्राति पर्व मनाकर सुर्य की उपासना कर रह है। भारत की सभी संस्कृतियों का उद्देश्य एकता और भाईचारे को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि भारत में हर धर्म और हर समुदाय के लिए अपनी आस्था को कायम रखने की पूरी छूट है। इसलिए भारत हर तरह से महान है।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि रूप में राजकुमार, पूर्व विधायक उत्तराखण्ड़, रविन्द्र सिंह आनन्द, पूर्व राज्य मंत्री अशोक कुमार, पूर्व राज्य मंत्री, लाल चन्द शर्मा, महानगर अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री कांग्रेस ,जनाब शमीम आलम-अध्यक्ष हज कमेटी, उत्तराखण्ड सरकार, हरपाल सिंह सेठी-वरिष्ठ कांग्रेस नेता, डॉ0 सोनिया आनन्द रावत-स्वर कोकिला उत्तराखण्ड़, गुरदीप सिंह टोनी,प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड सिख फेड़रेशन, सरदार गुलजार सिंह, सचिव सिंह सभा कमेटी,रचना पांधी, आशा मनोरमा डोबिरीयाल,टियम गुरू,डॉ0 बविता सहोत्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता, श्रीमति एवं श्री इंद्रजीत सलूजा, डी0एस0 मान चैयरमैन दून इंण्टरनेशनल स्कूल आदि। कार्यक्रम मंे पंजाबी गबरू भांगड़ा ग्रुप व दुबई रिटन शैंटी और सारेगामा पा से फेम पाने वाली सोनिया आंनन्द ने अपनी आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर राजकुमार छाबड़ा, गुलशन सचदेवा, प्रिया गुलाटी, निशा परिहार, रोहित (राज) छाबडा, अनिल पंछी, अरूण यादव, सुमित सिंह, मीनाक्षी छाबड़ा, रोशनी, तसनीमा कौशर, किरन छाबड़ा, महेश चौधरी, हिमांशु छाबड़ा, वीरेंद्र दत्त गैरोला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *