शव यात्रा का वाहन खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत, 11 लोग घायल

चंपावत। बाराकोट विकासखंड में मिरतोली से घाट को जा रहे शव यात्रा का वाहन खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है। पुलिस ने बताया कि बाराकोट के मिरतोली निवासी शेर सिंह भंडारी की पत्नी खीमा देवी (65 वर्ष) की शनिवार को मौत हो गई थी। जिनका अंतिम संस्कार करने गावं के करीब 25 लोग  रविवार सुबह मैक्स पिकअप वाहन से रामेश्वर घाट जा रहे थे।

वाहन में सवार गणेश सिंह बिष्ट (40 वर्ष) पुत्र बद्री सिंह ने बताया कि लिसा डिपो के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दौरान वाहन से कूद गए थे, जिससे उसकी जान बच गई। उन्‍होंने ही सभी को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अब तक 11 घायलों को निकालकर लोहाघाट भिजवा दिया है। हादसे में  8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस राहत बचाव में लगी है। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, विधायक पूरन फर्त्याल ने लोगों का हाल चाल जाना। घायलों को एसटीएच हल्द्वानी भेजने को डीएम ने लोहाघाट में हेलीकॉप्टर मंगाया है। साथ ही नैनीताल डीएम से भी इस सम्बंध मैं वार्ता की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *