महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल - News Detail

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली।सोमवार को सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। जहां एक ओर पेट्रोल सभी महानगरों में 5 पैसा प्रति लीटर तक महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमतों में 6 से 7 पैसा प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 5 पैसा प्रति लीटर महंगा होकर 70.33 रुपये पर आ गया जबकि रविवार को दाम 70.28 रुपये प्रति लीटर रहे थे। डीजल की अगर बात करें तो दिल्ली में यह आज 6 पैसा महंगा होकर 65.62 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है जबकि रविवार को इसके दाम 65.56 रुपये प्रति लीटर रहे थे।वहीं रविवार के दाम के मुकाबले 5 पैसे का इजाफा होने के बाद कोलकाता के लोगों को आज पेट्रोल 72.44 रुपये प्रति लीटर के भाव से खरीदना पड़ा। जबकि यहां डीजल की कीमत आज 67.40 रुपये प्रति लीटर रही जो कि रविवार के दाम के मुकाबले 6 पैसे का इजाफा है। रविवार को यहां डीजल 67.34 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा था।अन्य महानगरों में चेन्नई की बात करें तो आज यहां पर पेट्रोल 5 पैसे महंगा होकर 73 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है जबकि रविवार को इसके दाम 72.95 रुपये प्रति लीटर रहे थे। वहीं आज यहां डीजल की कीमत 7 पैसा बढ़कर 69.32 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके साथ ही मुंबई में पेट्रोल आज 75.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.71 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *