राफेल विमान सौदे पर विपक्ष का हल्लाबोल - News Detail

राफेल विमान सौदे पर विपक्ष का हल्लाबोल

नई दिल्ली।संसद में राफेल डील (Rafale Deal) पर कैग रिपोर्ट पेश होने के बीच कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने मोदी सरकार का जमकर घेराव किया।यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तो पीएम मोदी को ‘ब्लफमास्टर’ तक कह दिया। सोनिया गांधी ने बेरोजगारी, राफेल सौदा, नोटबंदी और कृषि जैसे तमाम ज्वलंत मुद्दों पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार संविधान के मुल्यों, सिद्धांतों और प्रावधानों पर हमले कर रही है।केंद्र सरकार का घेराव करते हुए सोनिया गांधी ने आरोप लगाया, ‘संस्थानों को बर्बाद किया जा रहा है और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाया जा रहा है। जो सहमत नहीं होते, उन्हें दबाया जा रहा है। यहां तक कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटने का प्रयास किया जा रहा है। देश में भय और संघर्ष का माहौल बना हुआ है।’वहीं, राहुल गांधी ने भी भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि हम विचारधारा की लड़ाई में भाजपा हरा रहे हैं। बैठक खत्म होने के बाद विपक्षी दलों ने राफेल विमान सौदे को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान चौकीदार चोर है के नारे भी लगाए। वहीं, बैठक में शामिल होने से पहले राहुल ने राफेल पर पेश होने वाली कैग रिपोर्ट पर कहा कि वह आज इस मुद्दे पर एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *