जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत पर यूकेडी ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

देहरादून। हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत पर यूकेडी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान यूकेडी ने इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया और मुख्यमंत्री त्रिवेंद रावत से नैतिकता के आधार तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। इस संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।

यूकेडी के कार्यकर्ता द्रोण होटल तिराहे पर एकत्र हुए। यहां राज्य सराकर के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि रुड़की क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है। सरकार के संरक्षण में प्रदेश भर में अवैध शराब का कारोबार बढ़ रहा है।

यूकेडी ने जिलाधिकारी के मार्फत राज्यपाल को ज्ञान भेजा। प्रदर्शन करने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार बौड़ाई, लताफत हुसैन, पंकज व्यास, जयप्रकाश उपाध्याय, बीके पाल, बहादुर सिंह रावत, बीडी रतूड़ी, राजेंद्र आदि शामिल थे।

रुद्रपुर में मोदी को काले झंड दिखाएंगे कांग्रेसी

सहसपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों व उनके नकारेपन को जनजन तक पहुंचाए। कहा कि कांग्रेस रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर विरोध स्वरूप उन्हें काले झंडे दिखाएंगे।

झाजरा के एक होटल में आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर, कार्यक्रम संचालक मेघ सिंह ने भी विचार रखे। इस अवसर पर गुलजार अहमद, ताहिर अली, आजाद अली, अकील अहमद, झाझरा के पूर्व प्रधान अर्जुन, सुरेंद्र कुमार, संग्राम पुंडीर आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस एससी विभाग ने लोस चुनाव को कसी कमर

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल शाह ने कहा कि संगठन लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगा। संगठन के पदाधिकारी बूथ स्तर तक काम करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारी घर-घर प्रचार करेंगे।

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, नई टिहरी एवं कुमाऊं मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। दर्शन लाल शाह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे बखूबी निभाएंगे और सबको साथ लेकर चलेंगे।

इस दौरान पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त निरीक्षक कुंदन लाल आर्य, बृजेश कुमार, शशि कुमार ने कांग्रेस का दामन थामा। कार्यक्रम में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग महानगर अध्यक्ष आशीष देसाई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *