गुजरात में राहुल गांधी ने नोटबंदी व राफेल पर मोदी सरकार को घेरा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरवार को गुजरात के वलसाड पहुंचे हैं। यहां पार्टी के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राहुल ने यहां जनआक्रोश रैली में नोटबंदी व राफेल पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि फ्रांस में कहा जा रहा है कि चौकीदार चोर है। राहुल ने राफेल पर भी मोदी को घेरा।राहुल के मुताबिक, लोकसभा में मोदी मुझसे आंख से आंख तक नहीं मिला सके। गुजरात की जनता से मोदी आंख से आंख मिलाकर जवाब नहीं दे पाएंगे। मोदी किसानों का कर्ज नहीं माफ कर रहे हैं। गुजरात के लोगों का भी उन्होंने कर्ज माफ नहीं किया। मोदी ने सिर्फ अनिल अंबानी का कर्ज माफ किया है। किसानों और आदिवासियों को न्याय नहीं मिल रहा है। कांग्रेस ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है। मगर मोदी ने उनके साथ कुछ नहीं किया। मोदी ने सिर्फ गुजरात के छोटे दुकानदारों के लिए भी कुछ नहीं किया। नोटबंदी से आम आदमी व छोटे दुकानदार परेशान हुए। जीएसटी को राहुल ने गब्बर सिंह टैक्स करार दिया।राहुल ने कहा कि मैंने सरकार बनते की राजस्थान और मध्य प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ किया। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आते ही हम जीएसटी बंद करा देंगे। एक टैक्स होगा। समाज में सभी का आदर होगा। राहुल ने कहा कि हम देश को जोड़ने का काम करना चाहते हैं। गुजरात देश को रास्ता दिखाएगा। गुजरात देश को जोड़ेगा। 2019 में गुजरात चुनाव में बदलाव आएगा। गुजरात ने कहा कि आप हमें गुजरात में कब लाओगे। हमें गुजरात की हर चीज पसंद है। हम पूरे देश में ऐतिहासिक काम करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने पहले पहले हरित क्रांति और मनरेगा दिया। कांग्रेस इनकम की गारंटी लाने जा रही है। देश के हर गरीब के खाते में पैसा डालेगी। लोकसभा में मोदी ने भाषण दिया, जिस पर भाजपा के नेताओं ने ताली बजाई। मोदी ने गरीब किसानों को दिन के साढ़े तीन रुपये और एक परिवार को साढ़े सत्रह रुपये।राहुल को सुनने के लिए भारी भीड़ पहुंची है।गौरतलब है कि वर्ष 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने प्रदेश में प्रचार किया था। राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 77 सीटें हासिल हुई थीं। राज्य में सत्तासीन भाजपा ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य में पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। भाजपा ने यहां की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को गुजरात से 11 सीटें मिली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *