यूपी से जैश के दो कश्मीरी संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस को आज बड़ी सफलता मिली है। एटीएस की टीम ने तड़के सहारनपुर के देवबंद से शाहनवाज नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी भी पकड़ा गया है। यह दोनों जैश-ए-मुहम्मद के सक्रिय सदस्य हैं। यह युवाओं को जैश-ए-मुहम्मद में भर्ती करने के काम में लगे थे। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि शाहनवाज आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद का एक्टिव मेम्बर है। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि इन दोनों के पास से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। कल रात में सहारनपुर में देवबंद से दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम शाहनवाज अहमद तेली और आकिब अहमद हैं। यह दोनों बिना एडमिशन के देवबंद में रह रहे थे। इनके पास से .32 बोर की दो पिस्टल तथा गोलियां मिली हैं। इसके साथ ही दोनों के पास से जिहादी ऑडियो, वीडियो और लिखित सामग्री भी बरामद हुई है। आज ही इनको एटीएस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि इन दोनों में बेहद सक्रिय जैश आतंकी शाहनवाज अहमद तेली कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है। आकिब अहमद पुलवामा का रहने वाला है। हम इनके बाकी साथियों की तलाश कर रहे हैं।डीजीपी ने बताया आतंकी शाहनवाज अहमद तेली का काम आतंकियों की भर्ती कराना था। उसका शुरुआती काम लोगों का ब्रेनवॉश कराने का भी था। वह ग्रेनेड इस्तेमाल में एक्सपर्ट है। इस कार्रवाई में हम जेके पुलिस के साथ लगातार संपर्क में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *