कांग्रेस भवन में बुलाई बैठक में सत्तापक्ष को घेरने की बनेगी रणनीति

देहरादून। कांग्रेस के सभी पार्षद कांग्रेस भवन में बुलाई गई बैठक में शामिल होंगे। साथ ही आगामी 28 फरवरी को नगर निगम देहरादून की पहली बोर्ड बैठक को लेकर विभिन्न मुद्दों पर सत्तापक्ष को घेरने की रणनीति बनाएंगे।

राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसी पार्षदों की बैठक में सभी पार्षदों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार बैठक में कांग्रेसी पार्षद बोर्ड बैठक में सत्तापक्ष को घेरने की रणनीति बनाएंगे।

विशेषकर पहली बार जीतकर आए पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने को कहा गया है। इसके अलावा, नगर निगम में पहली बार शामिल किए गए नये वार्डों के विकास के लिए जो धनराशि जारी हुए थी। उससे शहर की प्रकाश व्यवस्था को अपग्रेड करने के उपकरणों के खरीद में खर्च किए जाने को भी बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा।

नये वार्डों में कूड़ा उठान के लिए नये वाहन नहीं दिए जाने और इन वार्डों के समुचित विकास को तवज्जो नहीं दिए जाने को भी कांग्रेसी पार्षद मुद्दा बनाएंगे ओर सदन में इसे जोरशोर से उठाएंगे।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के अनुसार नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक की तैयारियों के लिए सभी कांग्रेसी पार्षदों को कांग्रेस भवन में बुलाया गया है। बैठक में पार्टी के सभी 34 पार्षद बोर्ड बैठक के लिए अपना एजेंडा तैयार करेंगे, ताकि जनता से जुड़े मुद्दे पूरी संजीदगी से उठा सके।

सारिका प्रधान के भाजपा में जाने की अटकलें

कांग्रेस गोरखा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद थापा ने कहा कि सारिका प्रधान बीजेपी से जुड़ने की तैयारी में हैं, जबकि गोरखा समाज उन्हें बेहद सम्मान की नजरों से देखता है। कांग्रेस गोरखा प्रकोष्ठ उन्हें महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करना चाहता है। सारिका प्रधान से आग्रह किया गया कि वह उपरोक्त पद को ग्रहण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *