परिवर्तन उलगुलान रैली में कांग्रेस अध्‍यक्ष का भाषण शुरू, जानिए क्या बोले राहुल गांधी

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में अरसे बाद हो रही कांग्रेस की परिवर्तन उलगुलान रैली में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी का भाषण शुरू हो गया है। पढें उनके भाषण की दस खास बातें …

1. राहुल ने कहा अच्छे दिन का नारा बदल गया है….अब कहा जा रहा चौकीदार चोर है। सारे चौकीदारों को बदनाम कर दिया।
2. अब कहीं चौकीदार की बात होती है तो नरेंद्र मोदी की होती है। 30 हजार करोड़ चोरी कर अपने दोस्‍त अनिल अंबानी की जेब में डाला। वायुसेना से छीनकर..इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती।
3. झारखंड के चौकीदार आदिवासियों की जमीन चोरी करता है। बिना किसान के पूछे जमीन उद्योगपतियों को दे रही है।
4. मैंने कर्ज माफ करने की घोषणा की तो दिया भी। मैंने झूठे वादे किए, तो आप बता दो।
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ का लोन माफ कर सकते हैं , लेकिन किसानों का नहीं।
6. कांग्रेस ने निर्णय ले लिया है  कि कांग्रेस देश में अपनी सरकार बनते ही न्यूनतम आय की गारंटी देते हुए राशि लोगों के बैंक खाते में देगी।
7. नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं लोगों में नफरत फैला देते हैं। सभी को लड़ा देते हैं।
8. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काम लोगों को जोड़ने का है। पूरा विपक्ष खड़ा है। मिलकर भाजपा को हराने जा रहे हैं।
9. झारखंड में सभी 14 सीटों पर महागठबंधन जीतेगा।छह माह बाद झारखंड की भी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
10. झारखंड गरीब प्रदेश नहीं अमीर प्रदेश है। आपका पैसा चोरी हो रहा है। कांग्रेस झारखंड को बदलने वाली सरकार देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *