भाजपा ने शेयर किया पीएम मोदी का वीडियो

नई दिल्ली। चुनाव की तारीखों की धोषणा के बाद सारे राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। एयर स्ट्राइक के बाद से भाजपा राष्ट्रवाद के मुद्दे को भुनाने की कोशिश में जुट गई है। इस प्रयास में भाजपा के आधिकारिक ट्विटर से एक वीडियो पोस्ट किया है।वीडियो को ‘शेरों के तेवर नहीं बदलते’ के कैप्शन के साथ ट्वीट किया है। इस पोस्ट में दो क्लिप को मिलाकर एक वीडियो बनाया गया है। पहले क्लिप में 24 जनवरी 1992 का है। जिसमें नरेंद्र मोदी कश्मीर के लाल चौक पर भाषण दे रहे हैं। दूसरी क्लिप 4 मार्च 2019 की है। पहले क्लिप में पीएम मोदी आतंकवादियों को ललकार रहे हैं, जबकि दूसरे क्लिप में पीएम ने आतकियों से बदला लेने की बात कर रहे हैं। दूसरी क्लिप पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद का है।जम्मू कश्मीर एक समय भारतीय राजनीति गर्म थी। 1992 में लालचौक पर पहली बार कश्मीर में अलगाववादियों और मुख्यधारा की सियासत करने वाले राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना था। भारतीय जनता पार्टी ने एक यात्रा निकालने की घोषणा की। इस यात्रा का नाम एकता यात्रा रखी गई। इस यात्रा में नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ कन्याकुमारी से लाल चौक तक की यात्रा की। इसके बाद 26 जनवरी को लाल चौक पर तिंरगा पहराते हुए इस यात्रा को समाप्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *