राष्ट्रपति के हाथों किसे मिला पद्म भूषण और किसने पाया पद्मश्री पुरस्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 2019 के लिए यहां राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार पाने वाले में कलाकार, खिलाड़ी, साहित्य जगत के साथ अन्य क्षेत्रों के लोग भी शामिल रहे।इस कड़ी में 2019 के लिए यहां राष्ट्रपति भवन में क्रिकेटर गौतम गंभीर को उनकी उपलब्धियों के पद्मश्री अवॉर्ड प्रदान किया गया।भारतीय तीरंदाज महिला खिलाड़ी बोम्बायला देवी लैशराम को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। वर्ष 2007 में बोम्बायला देवी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेली थीं और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में इन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। बोम्बायला मूलरूप से मणिपुर (इंफाल) की रहने वाली हैं और इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में की थी।भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री पद्मश्री मिला है, जिन्होंने अपने खेल से देश को गौरवान्वित किया है और भारत में फुटबॉल के दर्शकों की संख्या को भी बढ़ाया है। मौजूदा समय में सुनील छेत्री का नाम दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद और लियोनेल मेसी के बराबर आता है।संगीत के क्षेत्र में उपलब्धि के लिए लखनऊ घराने के तबला वादक स्वप्न चौधरी को भी पद्मश्री पुरस्कारों से नवाजा गया है। स्वप्न चौधरी ने उठान से आगाज करते हुए बढ़त बनाई है। परंपरा में रहते हुए अपनी नवीनता को अच्छे ढंग से पेश किया है और सारंगी वादक को पूरी आजादी दी। इनके वादन में बनारस का प्रभाव भी दिखता है।हिंदी फिल्म दुनिया में अपनी अभिनय क्षमता से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर मनोज वाजपयी को भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथ पद्मश्री प्रदान किया है। मनोज वाजपेयी ऐसे फिल्म अभिनेता हैं, जोकि हिंदी सिनेमा के साथ साथ तेलुगु/तमिल फिल्मों में सक्रिय हैं। वह अपने एक्टिंग करियर अब तक दो नेशनल फिल्म अवार्ड और चार फिल्म फेयर अवार्ड जीत चुके हैं।वहीं, महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण अवॉर्ड प्रदान किया गया है। वह माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं, जबकि दुनिया की 5वीं महिला पर्वतारोही हैं। वर्तमान में वे इस्पात कंपनी टाटा स्टील में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *