हल्की बारिश से सर्दी लौटने के बावजूद होली की मस्ती में डूबा उत्तराखंड - News Detail

हल्की बारिश से सर्दी लौटने के बावजूद होली की मस्ती में डूबा उत्तराखंड

देहरादून। होली के त्योहार में फिर से मौसम झटका दे रहा है। पहाड़ों में मौसम साफ है, वहीं दून, हरिद्वार में सुबह से हल्की बूंदाबांदी से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके बावजूद होली का उल्लास जोरों पर है। जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।रात नौ बजे से 12 बजे के बीच होलिका दहन का मुहूर्त है। इसके बाद रंगों की होली खेली जाएगी। मौसम के मिजाज को देखते हुए इस बार पानी से होली खेलने में लोगों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने गुरुवार को मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी की है। इन सबके बावजूद दून के विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना के साथ ही होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।हरिद्वार, देहरादून में सुबह तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक फिर से लौट आई। पहाड़ों में धूप खिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन मैदान में मौसम सुहावना रहेगा।वहीं गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही कई जगह बारिश हो सकती है। वहीं देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में लोग होली का जमकर लुत्फ उठा सकेंगे।नन्हीं दुनिया में आयोजित होली मिलन समारोह में छोटे बच्चों ने अवध अंदाज में होली खेली गई। कान्हा के नटखट किरदार और गोपियों के शानदार अभिनय ने हर किसी को अवध की होली का अहसास कराया।खासकर जब ‘आज बृज में होली रे रसिया.’ पर दी गई प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, हर रंगारंग प्रस्तुतियों में कला के रंगों की बौछार होती रही। मंगलवार को नन्हीं दुनिया में हुए होली कार्यक्रम की शुरुआत पूमल शर्मा निर्देशित राजस्थानी नृत्य ‘बलम पिचकारी’ से हुई।हाथों में पिचकारी और रंग-बिरंगे पानी की बौछारों के बीच हर किसी पर होली का रंग चढ़ गया। राजस्थानी अंदाज में होली खेलने की प्रस्तुति को सभी ने पसंद किया। नन्हें बच्चों की ओर से प्रस्तुत ‘नटवर ने रास रचाई रे’ नृत्य भी खास रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *