17 साल की लड़की से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

-लड़की को सड़क पर फेंककर आरोपित फरार

नोएडा। घर के पास से 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर कार सवार दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना नोएडा के सेक्टर-8 की है। आरोप है कि चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की को सड़क पर फेंककर आरोपित फरार हो गए। एक सप्ताह पहले भी इन युवकों ने घर में घुस कर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की थी, लेकिन शोर मचाने पर उस दौरान आरोपित भाग निकले थे। उस दौरान शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

उधर, एसपी सिटी सुधा सिंह ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोतवाली सेक्टर 20 में एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सेक्टर 8 में रहने वाली पीड़ित लड़की के माता-पिता निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि वह सेक्टर 10 में सिलाई सीखती है। परिजन के अनुसार मंगलवार दोपहर के समय किशोरी घर से सिलाई सीखने के लिए निकली थी। इसी बीच कुछ ही दूरी पर कार सवार दो युवकों ने उसे डरा धमका कर जबरन अपनी कार में बैठा ले गए। लड़की का आरोप है कि कार सवार दोनों युवकों ने उससे चलती कार में दुष्कर्म किया है।

आरोपी लडकी से पहले भी कर चुके है छेड़खानी

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी सेक्टर 10 में सिलाई सीखती है। वहां जाने के दौरान आरोपित काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। लड़की की मां व बहन को मारने की धमकी देकर आरोपित किशोरी को डरा देते थे। जिसकी वजह से वह पहले परिवार को छेड़छाड़ की बात नहीं बताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *