क्या BJP में शामिल होंगी सपना ?

नई दिल्ली। मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के सियासी भविष्य को लेकर ऊहापोह की स्थिति है। कांग्रेस में शामिल होकर यू टर्न लेने और उसके बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ डिनर करने से उनके फैन भी असमंजस में हैं। इस बीच मनोज तिवारी ने 30 मार्च को हरियाणवी डांसर को लेकर घोषणा करने की बात कही है। समझा जा रहा है कि वह उसी दिन भाजपा में शामिल हो जाएंगी। इससे पहले कांग्रेस ने दावा किया था कि सपना कांग्रेस में शामिल हो गई हैं, लेकिन प्रेस वार्ता करके उन्होंने इसका खंडन कर दिया था।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी

उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का दावा गलत है फिलहाल वे किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होने जा रही हैं। इसके जवाब में कांग्रेस ने सुबूत भी पेश किए थे। इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने तिवारी से मुलाकात व उनके साथ डिनर करने की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके नए कयासों को जन्म दे दिया है। पहले ऐसा दावा किया जा रहा था कि वह कांग्रेस की ओर से भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इन अटकलों पर तब विराम लग गया जब कांग्रेस ने मथुरा संसदीय सीट से महेश पाठक को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

वहीं, मनोज तिवारी के इस बयान के बाद कहा जा रहा है कि सपना चौधरी भाजपा में शामिल होंगी। वह पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और उन्हें पार्टी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *