भतीजी को किया अगवा और फिर दी दर्दनाक मौत

ऊधमसिंह नगर:- खटीमा में बीते शुक्रवार हुई नाबालिग की हत्या के मामले में पारिवारिक रंजिश सामने आई है। पुलिस के अनुसार मृतका का चाचा उसके पिता से रंजिश रखता था और इसी के चलते दोनों भाई अलग रहते थे।

जानकारी के मुताबिक आरोपी चाचा के साथ ही उसकी मां और बहन भी रहती थी। आरोपी की बहन के क्षेत्र के एक युवक से प्रेम सम्बंध थे। जिसका विरोध मृतका का पिता करता था और इसी रंजिश में कुछ दिन पूर्व आरोपी चाचा और मृतका के बीच झगड़ा भी हुआ था।

इसके बाद से आरोपी मृतका के पिता को मारने की योजना बना रहे थे और इसी के चलते उन्होंने बीते रोज नाबालिग का अपहरण कर उसके पिता पर दबाव बनाने की कोशिश की।
जब वह इसमें असफल हुए तो उन्होंने मासूम की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मृतका की चाचा, दादी, बुआ और बुआ के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *