प्रियंका गांधी का गाजियाबाद में रोड शो आज

 गाजियाबाद: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आज पार्टी प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में रोड शो करेंगी। वह घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जीटी रोड स्थित रमते राम रोड मोड़ से रोड शो शुरू करेंगी।

 रमते राम रोड से डासना गेट, जटवाड़ा होते हुए मालीवाड़ा चौक पर उनका रोड शो समाप्त होगा। पुलिस और एसपीजी ने सुरक्षा कारणों से रोड शो का रूट छोटा कर दिया है। इससे पहले उनके लिए दूसरा रूट चुना गया था। वहीं अन्य दलों ने भी आखिरी पांच दिनों में पूरी ताकत झोकने की तैयारी कर ली है। पांच से नौ अप्रैल तक गाजियाबाद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई बड़े नेताओं की जनसभाएं और रोड शो होंगे।
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी गाजियाबाद में वह पहली बार चुनाव प्रचार के लिए आ रही हैं, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कांग्रेसियों ने पहले दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर यही से प्रियंका गांधी के रोड शो का रूट तय किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *