भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने डाला वोट

नई दिल्ली। तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पत्नी संग वोट डाला है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने भी मतदान किया। अहमदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मतदान किया है।

उत्तर प्रदेश की दस सीटों के लिए मतदान में सपा अध्यक्ष अखिलेश संग डिंपल यादव ने मतदान किया। तीसरे चरण में गुजरात की 26, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, कर्नाटक की 14, उत्तर प्रदेशकी 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 4, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर, दादर नागर हवेली, दमन दीव और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर मतदान हो रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मतदान किया है। आडवाणी ने अहमदाबाद के शाहपुर हिंदी स्कूल पोलिंग बूथ में वोट डाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *