जितना रोका उतना किया रेप, 3 घंटे चली दरिंदगी

जयपुर: राजस्थान के अलवर में गैंगरेप की घटना के बारे में जो बातें निकलकर आ रही हैं वह और ज्यादा हैरान करने वाली हैं। पांच लोगों ने महिला से तीन घंटे तक रेप किया। महिला ने जितना रोकने की कोशिश आरोपियों ने उतनी ही दरिंदगी की। पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
राजस्थान के अलवर में गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। अलवर के थानागाजी इलाके में एक महिला से उसके पति के सामने 3 घंटे तक बलात्कार किया गया और पूरी घटना की विडियो रिकॉर्डिंग भी कई गई। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके पति को पीटा भी। महिला अपने पति के साथ बाजार तक शॉपिंग करने गई थी। पूरी घटना का विडियो बनाने के बाद आरोपियों ने रेप पीड़िता को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। रेप पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपियों को जितना रोका, उन्होंने उतनी ही दरिंदगी की। पांचों आरोपियों ने तीन घंटे तक कई बार महिला से रेप किया। घटना के बाद पीड़िता को एक आरोपी ने फोन किया और रिकॉर्ड किए गए 11 विडियो लीक ना करने के एवज में पैसों की भी मांग की।

तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। थानागाजी थाने के एसओ को सस्पेंड कर दिया गया है और अलवर के एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *