केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गईं आइपीएस स्वीटी अग्रवाल

देहरादून। आइपीएस अफसर स्वीटी अग्रवाल आखिर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चली गई। राजधानी के कप्तान पद से साढ़े पांच माह के कार्यकाल की विदाई के बाद से वह नाराज चल रही थीं। इसके अलावा, दो साल से वह मुख्यधारा से भी अलग-थलग थीं। यही कारण है कि वह डीआइजी बनने तक प्रतिनियुक्ति पर गई हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी उनकी प्रतिनियुक्ति को रुटीन की प्रक्रिया बता रहे हैं। इधर, लंबे समय से प्राइम पोस्टिंग न मिलने से कुछ सीनियर अफसरों ने भी प्रतिनियुक्ति पर जाने की अर्जी लगाई है। इस पर शासन से अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।आइपीएस स्वीटी अग्रवाल ने एक दिसंबर 2016 से 16 मई 2017 तक राजधानी के पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी संभाली। सरकार बदलते ही साढ़े पांच माह के कार्यकाल में उनकी कप्तान पद से विदाई कर दी गई थी। इससे वह नाराज भी चल रही थीं। पिछले दो साल से वह इंटेलीजेंस एसपी की जिम्मेदारी संभाले थीं। 2020 में उनका डीआइजी के पद पर प्रमोशन होना है। ऐसे में स्वीटी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना उचित समझा।सूत्रों के अनुसार वह 2024 तक केंद्र सरकार में कैबिनेट सचिवालय की जिम्मेदारी संभालेंगी। इन दिनों वह इंडेक्शन ट्रेनिंग पर चल रही हैं। उधर, पुलिस मुख्यालय में तैनात दो सीनियर आइपीएस अफसरों ने भी केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर जानी की अर्जी शासन को दे रखी है। उनकी अर्जी पर फिलहाल अनुमति नहीं मिली है। इधर, डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने आइपीएस स्वीटी के प्रतिनियुक्ति पर जाने की पुष्टि की है। कहा कि यह रुटीन की प्रक्रिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *