मुंबई पुलिस का ओम पुरी की मौत में साजिश से इनकार

मुंबई पुलिस ने अभिनेता ओम पुरी की मौत के मामले में किसी साजिश से इनकार किया है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि अभी उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

66 वर्षीय अभिनेता शुक्रवार को ओशिवारा इलाके के अपने घर में अचेत अवस्था में पाए गए थे। उन्हें आनन-फानन में कूपर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था। लेकिन इस बारे में कोई बयान दर्ज नहीं किया गया था।

ओम पुरी के विसरा के नमूने फोरेंसिक नमूनों के लिए भेज दिए गए थे। सोशल मीडिया पर ओम पुरी की मौत को लेकर चल रही तमाम खबरों पर तो पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आधिकारिक बयान देगी।

ओम पुरी के सिर में चोट का निशान था, जो संभवत : गिरने के कारण उन्हें लगी थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि पुरी की मौत संभवत: सुबह 5.30 बजे से छह बजे के बीच हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *