दून के परेड ग्राउंड पहुंचा जेमिनी सर्कस

-विदेशी मेहमान कर रहे हैं दून का मनोरंजन

देहरादून। समर बेकेशन में दून के लोगों का विदेश से आए मेहमान मनोरंजन कर रहे हैं। 50 दशकों से संचालित हो रहे जेमिनी सर्कस में तीन देशों से आए कलाकार अपने करतबों से हैरत में डाल रहे हैं। ग्लोब के अंदर लड़के सहित तीन मोटरसाइकिल का स्टंट सर्कस का विशेष आकर्षण बना हुआ है।
आपको बता दें कि परेड ग्राउंड में इन दिनों देश दुनिया में 50 सालों से लोगों का मनोरंजन करने के बाद जेमिनी सर्कस का शुभारंभ मे हाल ही में दून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया था। बुधवार को जेमिनी सर्कस के एरिया मैनेजर एसएस थापा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सर्कस के इतिहास में ग्रेट जेमिनी सर्कस का आज 50 वर्ष से गौरवमयी इतिहास रहा है। इसमें वर्तमान में 100 कलाकार व कर्मचारी कार्यरत हैं। इस बार देहरादून में श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर आदि देशों से कलाकारों को बुलाया गया है। विदेशी मेहमानों के करतब दून के लोगों को हैरत में डाल रहे हैं। विदेशी मेहमानों का मुख्य आकर्षण पलाईंग ट्रपिस, रिंग डांस, गन शूटिंग,बैलेंसिंग ट्रपिस, फायर डांस, स्प्रिंग नट, ग्लोब के भीतर तीन कलाकारों
के बाइक स्टंट बेहद रोमांचित करते हैं।
———-

हंसा हंसा कर लोटपोट कर देंगे तीन जोकर

जेमिनी सर्कस के तीन जोकर दून के लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देंगे।
एरिया मैनेजर थापा ने बताया कि प्रशिक्षित कुत्ते और आस्ट्रेलियन तोते
आपको अपने करतबों से हैरानी में डाल दे रहे हैं। भाग दौड़ की जिंदगी में
जीवन में ऐसे पल कम ही आते हैं जब व्यक्ति खुलकर हंस पाए।

———-
जानवरों पर ही टिका है ‘सर्कस’ का भविष्य

आज के सर्कस का भविष्य सिर्फ अब जानवरों के प्रतिभाग से ही बच सकता है।
थापा ने बताया कि यदि सरकार के द्वारा एक एक जानवरों की ही स्वीकृति दे
दी जाए तो भी सर्कस में दर्शकों को खींचने में मदद मिलेगी। उन्होंने
बताया कि सरकार यदि इस ओर कोई पहल करती है तो जो भी बचे हुए सर्कस हैं वह
निर्धारित मानकों का पालन करेंगे। विदेशी मेहमानों का शुल्क सर्कस
प्रबंधन के लिए बेहद खर्चीला हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *