चिदंबरम की गिरफ्तारी तो झांकी है, कांग्रेसियों पर जांच की आंच आना बाकी है

नई दिल्ली।  एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद बुधवार रात CBI ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले में गिरफ्तार कर लिया। चिदंबरम की गिरफ्तारी उनके दिल्ली स्थित जोरबाग वाले घर से की गयी। गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई अधिकारियों को चिदंबरम के घर के अंदर दीवार फांद कर जाना पड़ा था। सीबीआई और ईडी पिछले दो दिनों से पूर्व वित्त मंत्री की तलाश कर रही थी। इस दौरान चिदंबरम के घर के बाहर कांग्रेस समर्थकों का जमावड़ा लग गया और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू हो गई। आईएनएक्स मीडिया मामले में अब चिदंबरम से पूछचाछ की जाएगी। हालांकि कांग्रेस में ऐसे कई और नेता हैं जिनके दामन पर भ्रष्टाचार के दाग लगे हुए है। आज हम आपको कुछ ऐसे नेताओं के बारे में बताते हैं।

2014 में भाजपा सत्ता में आई तो उसकी सबसे बड़ी वजह रही कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुई भ्रष्टाचार। प्रधानमंत्री मोदी 2019 के भी चुनाव प्रचार में भी यह बात लगातार कहते रहे कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किए है उन्हें जेल में डाला जाएगा। हालांकि प्रधानमंत्री ने कभी किसी नेता का नाम ना लेकर इशारों में ही इस बात को समझाना बेहतर समझा। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस संगठन संभालने में जुटी थी तभी भ्रष्टाचार के मामले में चिदंबरम पर कार्रवाई की शुरुआत हो गई। यह कांग्रेस पार्टी के लिए भी बड़ा झटका है। चिदंबरम के बाद कई और ऐसे दिग्गज कांग्रेसी नेता हैं जिनके ऊपर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। सबसे पहले बाद करते हैं गांधी-नेहरु परिवार की। वर्तमान कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले गांधी-नेहरु परिवार पर भी भ्रष्टाचार के दाग हैं। पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी जमानत पर हैं। भाजपा और खुद प्रधानमंत्री मोदी भी इस बात को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर चुटकी भी लेते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *