IRCTC भारतीय रेलवे 50 पैसे में देता है Rs 10 लाख का इंश्योरेंस

नई दिल्ली। आज के समय में आपको 50 पैसे में पानी भी है मिलता, लेकिन भारतीय रेलवे यानी की IRCTC आपको मात्र Rs 50 में Rs 10 लाख तक का इंश्योरेंस जरूर देती है। 49 पैसे के जीरो प्रीमियम पर IRCTC यात्रियों को Rs 10 लाख तक का इंश्योरेंस कवर देती है। IRCTC ऑनलाइन पर टिकट बुक करते समय आपको इसका विकल्प मिलता है। अगर अब तक आपने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो आपको बता दें, IRCTC की वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक करते समय आपको Travel Insurance का विकल्प मिलता है। अगर आप इस विकल्प पर अपनी ट्रेन टिकट बुक करते समय टिक कर दें, तो इसमें जितने भी यात्री उस PNR (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) से यात्रा कर रहे होंगे, उन सभी का ट्रेवल इंश्योरेंस हो जाएगा।किस तरह उठा सकते हैं IRCTC की इस सेवा का लाभ? इसका लाभ सिर्फ उन भारतीयों को मिलेगा, जो IRCTC यानी ऑनलाइन वेबसाइट या ऐप से अपनी टिकट बुकिंग करवाते हैं। इस पालिसी में मृत्यु, हमेशा के लिए पूरी तरह से डिसेबिलिटी, हमेशा के लिए पार्शियल डिसेबिलिटी और चोट लगने पर हॉस्पिटल के खर्चे आदि सम्मिलित हैं। इसमें अधिकतम कवर Rs 10 लाख का मिलेगा। इसमें रेल दुर्घटना होने पर Rs 10 लाख मृत्यु या परमानेंट टोटल डिसेबिलिटी पर मिलेगा। परमानेंट पार्शियल डिसेबिलिटी पर Rs 7.5 लाख का कवर मिलेगा। हॉस्पिटल के खर्चों के लिए Rs 2 लाख का कवर मिलेगा। मृत्यु के बाद बचे शेष के ट्रांसपोर्टेशन के लिए Rs 10000 का कवर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *