पंजाब को बदनाम करने वालों को दें सजा : मोदी

 

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा कि पंजाब की ऊर्जा को नई ताकत देनी है। पंजाब को आज बदनाम किया जा रहा है और इसी आन.बान शान पर दाग लगाने का काम किया जा रहा है। ऐसे लोगों को इस चुनाव में सजा दें। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता के लिए जल बिन मछली की तरह छटपटा रहे हैं। वह यहां पीएपी ग्राउंड में रैली को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री का रैली में पहुंचने पर तलवार देकर और पगड़ी पहना कर सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती वीरोंए गुरुओं और संतोें की धरती है। यह त्याग और बलिदान की धरती है। पंजाब के किसान अपना पसीना बहाकर देश का पेट भरता है और यहां का जवान अपना खून बहाकर देश की रक्षा करता है। ऐसे में इस चुनाव में पंजाब की आन.शान को कलंकित करने की कोशिश की जा रही है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुछ दलों द्वारा पंजाब को बदनाम किया जा रहा है।मोदी ने कहा कि पंजाब को बदनाम करने वालों को ऐसी सजा दीजिए कि वे दोबारा पंजाब की ओर आंख उठाकर देखें नहीं। हिंदुस्तान के किसी बेटे ने कभी पंजाब पर कभी शक नहीं किया है। इतने बुरे हालात आएए अातंकवाद का दौर आयाए लेकिन तब भी कभी पंजाब को कठघरे में नहीं खड़ा किया गया। उन्होंने कहाए पंजाब को बदनाम करने वालों को सजा करने के लिए यह चुनाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के बिना एेसा छटपटा रही हैए जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है। पांच साल पहले पंजाब में जब चुनाव चल रहा था तो कांग्रेसी शपथ लेने के लिए नए कपड़े सिलवा रहे थेए लेकिन पंजाब की जनता ने उसे झटका दे दिया। एक बार फिर पंजाब इस बार बादल को मुख्यमंत्री देखना चाहता है। मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है के पंजाब की जनता एक बार फिर बादल को सीएम के रूप में चुनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *