आईएफएस संजीव समेत चार वन अधिकारी बने मुख्य वन संरक्षक

उत्तराखंड कैडर 2002 के वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी समेत चार वन संरक्षकों को शासन ने मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्नति दी है। चार में से तीन अधिकारी इस समय कुमाऊं में तैनात हैं और एक अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में हैं।  प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, एस.के पटनायक केंद्र में प्रतिनियुक्त है। वहीं डॉ.पराग मधुकर धकाते वन संरक्षक के रूप मेें पश्चिम वृत्त हल्द्वानी में तैनात और धकाते की पत्नी डॉ. तेजस्विनी अरविंद पाटिल नैनीताल दक्षिण वृत्त में वन संरक्षक के तौर पर कार्यरत है।
उधर, वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी में वन संरक्षक के रूप में तैनात संजीव चतुर्वेदी को मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। 18 साल की सेवा पूरी होने पर एक जनवरी 2020 से इन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इसी के साथ दीप चंद्र आर्य और अखिलेश तिवारी को उप वन संरक्षक चयन श्रेणी में पदोन्नत किया गया है। उप वन संरक्षक प्रेम नारायण आर्य, भूपेंद्र प्रताप सिंह और कुबेर सिंह बिष्ट को वन संरक्षक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *