कालका-शिमला मार्ग पर चली पारदर्शी छत वाली ट्रेन

नई दिल्‍ली: विश्व धरोहर कालका शिमला रेललाइन पर बुधवार को विस्टाडोम ट्रेन शुरू हो गई। विस्टाडोम एक साल तक चलती रहेगी। यात्री सुंदर वादियों का नजारा लेते हुए छह घंटे में कालका से शिमला पहुंचे। पहले दिन देशविदेश के 90 यात्री पहुंचे। ट्रेन सिर्फ बड़ोग स्टेशन पर रुकी। वापसी पर शिमला से कालका के लिए 46 यात्री रवाना हुए। विस्टाडोम में एक सप्ताह तक वेटिंग चल रही है।

विस्टाडोम कोच की छत कांच की बनी है। इसकी खिड़कियां भी पूरी तरह से पारदर्शी हैं। लिहाजा ट्रेन में बैठकर बाहर कुदरत की अनुपम छटा और आसमान के नजारे दिल खुश करने वाले होते हैं। इसके कोच कालका की रेलवे वर्कशॉप में तैयार किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *