हल्द्वानी : बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बहू से दुष्कर्म के आरोपित ससुर को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मंगलवार को थाने पहुंची महिला ने परचून की दुकान चलाने वाले ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच की। प्रथमदृष्टया आरोपों में सत्यता प्रतीत होने पर बुधवार देर शाम आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।