प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस की और प्रदेश में पुलिस के रवैये को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस अराजकता फैला रही है। धर्म विशेष के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।   बिजनौर में दो लड़कों की हत्या की गई। दूध लेने गए बच्चे को पुलिस ने गोली मारी। सुलेमान नाम के लड़के को पुलिस उठाकर ले गई। उसका शव मिला है। पुलिस ने सुलेमान के परिजनों को धमकाया कि अगर आवाज उठाई को गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर देंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इसी तरह पूर्व आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी को भी घर से उठाया गया। उन्होंने फेसबुक पर सिर्फ एक पोस्ट डाली थी और लोगों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने प्रदेश में अब तक 5500 लोगों को डिटेन किया है और करीब 1100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने भगवा रंग धारण किया है। उन्हें इसका महत्व समझना चाहिए। भगवा उनका निजी रंग नहीं है बल्कि भारत की परंपरा का प्रतीक है। हमारी परंपरा में बदला या हिंसा का कोई स्थान नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री बदला लेने की बात करते हैं। ये मुख्यमंत्री की भाषा नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *